जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर बवाल, सख्त कार्रवाई और सीसीटीवी लगाने की मांग|

Spread the love

Jamtara : जामताड़ा के भगवान बिरसा मुंडा चौक पर लगी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। इस घटना से आदिवासी समाज समेत स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। विरोध में मांझी परगना स्वशासन व्यवस्था, जामताड़ा (संताल परगना मंडल) के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने बताया कि 6 मई 2026 की रात बिरसा मुंडा चौक स्थित प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे पूरे जिले की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही प्रतिमा की जल्द मरम्मत और पुनर्स्थापना की मांग भी की गई है।

सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग

संगठन ने मांग की है कि जामताड़ा नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और सार्वजनिक स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की अपील भी की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को भी भेजी गई है। आवेदन पर संगठन के कई पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। लोग जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *