के. अन्नामलाई ने छोड़ी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता, इस्तीफा मंजूर|

Spread the love

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा नेतृत्व ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 5 जून 2026 को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई द्वारा सौंपे गए इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। विज्ञप्ति पर उनके हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। हालांकि, पत्र में इस्तीफे के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि के. अन्नामलाई ने किन परिस्थितियों में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया।

राजनीती में चर्चा बढ़ी

के. अन्नामलाई दक्षिण भारत में भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से इस मामले में अभी तक कोई अतिरिक्त बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, अन्नामलाई ने भी सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस्तीफे के कारण सामने आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति पर इसके प्रभाव को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा। फिलहाल भाजपा ने केवल उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *