रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का हजारीबाग रोड में ठहराव

Spread the love

Dhanbad : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव अब हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इस नए स्टॉपेज से इलाके के यात्रियों में खुशी है। लंबे समय से लोग इस ट्रेन के हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। रेलवे के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कब चलेगी ये स्पेशल ट्रेने

गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन 26 मई से 14 जुलाई तक हर मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी। हजारीबाग रोड स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को सफर के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों तक जाने की परेशानी नहीं होगी। खासकर चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली साबित होगी।

रेलवे ने जारी किया है शेड्यूल

ट्रेन संख्याट्रेन का नामपरिचालन के दिनअवधि
03311धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशलरविवार और गुरुवार24 मई से 12 जुलाई
03312चंडीगढ़-धनबाद स्पेशलमंगलवार और शनिवार26 मई से 14 जुलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *