Deoghar : देवघर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 20.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित नेगड़ीडीह भवन के पास गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया और मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
