मौसम विभाग के मुताबिक आज से 2 दिन बारिश व वज्रपात, अप्रैल से बादल पूरी तरह से गायब हो जाएंगे

रांची: राज्य में एक बार फिर मौसम अपना रंग बदलने वाला है | पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 और 31 मार्च को बारिश के आसार हैं | कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है | इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है | इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा | 30 मार्च को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है | इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हज़ारीबाग़, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा जिलों पर पड़ने की संभावना है | रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है | इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों पर पड़ने की संभावना है |

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च को राज्य के दक्षिणी और आसपास के हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है | इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, हज़ारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले पर पड़ने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में गर्जन और वज्रपात हो सकता है | इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, हज़ारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां जिले पर पड़ने की संभावना है |

पारा 40 के पार

मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल तक राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है | 1 अप्रैल से बादल पूरी तरह से गायब हो जाएंगे और मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इससे चिलचिलाती धूप की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन-चार दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है | आपको बता दें कि राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है | राजधानी रांची का आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *