जमशेदपुर में फिल्मी स्टाइल में चोरी, छत काटकर लाखों का कैश और सामान ले उड़े चोर|

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित पारडीह चौक पर बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने महेश सिंह की गल्ला दुकान ‘मामा स्टोर’ को निशाना बनाते हुए एसबेस्टस की छत काटकर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद करीब 85 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक महेश सिंह रोज की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि दुकान में अच्छी बिक्री होने के कारण दूध, दही और अन्य सामान के भुगतान के लिए नकद राशि दुकान में ही रखी गई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए।

शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब महेश सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और छत टूटी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी लेकर फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे नेता

घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मानगो थाना पहुंचकर पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार और अवैध डेली लॉटरी के संचालन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों की वजह से अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।विकास सिंह ने कहा कि मानगो के कई इलाकों में खुलेआम नशा और अवैध लॉटरी का कारोबार हो रहा है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द चोरी और अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी तो लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल मार्च निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *