Aaj Ka Rashifal : 31 March 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष : किसी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें. दिन मानसिक उलझन वाला होगा. कार्य व्यवसाय एवं नौकरी में रुकावटें होंगी पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा. वहीं  परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे.

वृषभ : धन का आगमन होगा पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. काम-काज के लिए अच्छा रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं.

मिथुन : मौसमी बीमारियों से बचाव की आवश्यकता है. किसी पुराने रोग का इलाज संभव है. साथ ही भाग्योदय संभव है. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. मिथ्या आरोप लगने के कारण क्रोध बढ़ सकता है. अन्न दान करें.

कर्क :  संतान के कार्य से खुशी प्राप्त होगा. किया गया नया कार्य सामान्य रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. नवीन मित्रता हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है.

सिंह : किसी महिला या अपरिचित से किसी बात को लेकर मानहानि हो सकता है. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. विवाद से दूर रहें.

कन्या : रूखे व्यवहार से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. काम काज सामान्य रहेगा. परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. किसी से मन-मुटाव हो सकता है.

तुला : काम काज सामान्य रहेगा. आज आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा. आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा हो सकते है.परिवार या मित्र से मतभेद हो उत्पन्न हो सकते है. विवाद से बचें.

वृश्चिक : दिन की शुरुआत खुशी और शांति से होगा. कामकाज में सफलता मिलेगी. दूसरों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे. स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बन सकती है. वाहन के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है.

धनु : खर्च में बृद्धि से मन खिन्न होगा. परिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. गुरु गायत्री मंत्र का जाप करें.

मकर : कार्य योजना में विस्तार हो सकता है. कामकाज में सफलता मिलेगी. शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. काला वस्तु किसी गरीब को दान दें.

कुंभ : कोई बड़ा कार्य होगा जिसका उचित लाभ भी होगा. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता बनी रहेगी. परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा. किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े.

मीन : ससुराल से कोई शुभ समाचार मिलने का योग है. भाग्य का साथ मिलेगा. करीबियों की भावनाओं की कद्र करें. आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. कामकाज में लाभ होगा. ससुराल से लाभ होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *