इटकी: ग्रामीणों ने जंगली हाथियों को भगाने को लेकर इटकी मोड़ स्थित जंगल मे आग लगा दी। हाथी अक्सर भोजन-पानी की तलाश में ग्रामीण इलाकों में घुस जाते हैं। फिर इन्हें ग्रामीणों द्वारा खदेड़कर वापसी जंगल में भेजा जाता है। रांची के इटकी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है लेकिन इस बार हाथियों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों को जंगल में ही आग लगा दी। उक्त जंगल मे पहुंचे चार जंगली हाथी आग लगाए जाने के बाद अलग-अलग दिशाओं में आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। जाहिर तौर पर जंगल में आग लगने से दूसरे जानवरों को भी तकलीफ होने लगी है। टोल प्लाजा स्थित मलार डैम में जंगली हाथी के घुसने के बाद दो जंगली हाथियों को बारीडीह गांव की ओर खदेड़ दिया गया। वहीं, एक जंगली हाथी तिलकसूती गांव की ओर चला गया है। अलग से चार जंगली हाथियों के झुंड का इटकी क्षेत्र में प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों ने जंगल स्थित दो चारदीवारी के गेट को लात मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना गुरुवार रात करीब दस और ग्यारह बजे की है।

