दो लाख रुपए की नकली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

जमशेदपुर: जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने कमलपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए एक कार से 400 बोतल नकली शराब बरामद किया है | वहीं इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह थाना क्षेत्र का शंकोसाई निवासी बिट्टू कुमार महतो, सिदगोड़ा का न्यू बारीडीह के रहने वाला अमित कुमार और भालूबासा का रहने वाला सचिन प्रसाद शामिल है | एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार जांच की जा रही है | इसमें अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं हो इसके लिए तैनात पुलिस बल गहनतापूर्वक जांच कर रही है | इस दौरान शराब की इतनी बड़ी खेप को पकड़ा गया है | एसएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक कार से नकली शराब की तस्करी की जा रही है | इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया | कार से विभिन्न ब्रांड की नकली शराब बरामद की गई जिसकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *