रांची जेल यौन शोषण मामला : हाईकोर्ट ने DGP से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट|

Spread the love

Ranchi : रांची जेल में एक महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने राज्य के डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि जेल जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। यह मामला रांची जेल में बंद एक महिला कैदी से जुड़ा है। आरोप है कि जेल के अंदर उसके साथ यौन शोषण किया गया। मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

हाईकोर्ट ने अपने स्तर पर मामले की सुनवाई शुरू की

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जेल प्रशासन की जिम्मेदारी केवल कैदियों को बंद रखना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

कोर्ट ने बोहोत से सव्वाल उठाये है, डीजीपी को दो हफ्ते का समय

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर अदालत में पेश की जाए। कोर्ट ने यह भी जानना चाहा है कि अब तक जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, कहां लापरवाही हुई और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जेल के अंदर ही महिला कैदी सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वहीं, मानवाधिकार और महिला संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि मामले में जल्द बड़े फैसले या कार्रवाई हो सकती है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं और जेल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *