प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

धनबाद : लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की धनबाद से घोषणा के बाद राजनीति गरमा गई है. ढुल्लू महतो के बाद सरयू राय भी धनबाद से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है. इस बीच गैंगस्टर प्रिंस खान का एक धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें प्रिंस खान सरयू राय और धनबाद मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को धमकी दे रहा है. प्रिंस खान ने एक ऑडियो जारी कर कहा है कि मेरे चूल्हे पर रक्तनीति की रोटी सेंकी जाती है, राजनीति की नहीं. इसलिए मेरे नाम पर राजनीति की रोटी सेंकना बंद कर दो. विधायक सरयू राय और उनके समर्थक कृष्णा अग्रवाल को सिर के बाल नोच लेने की धमकी दी है. इतना ही नहीं ऑडियो मैसेज में अपशब्द भी कहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *