कालीचरण सिंह ने चतरा से दाखिल किया नामांकन, बाबूलाल व अमर बाउरी रहे मौजूद

चतरा: एनडीए के चतरा से उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मौजूद रहे. नामांकन से पहले कालीचरण सिंह ने बाबूलाल मरांडी और अमर बाउरी के साथ चतरा में एक रोड शो किया. इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए. बाबूलाल मरांडी ने कालीचरण सिंह के नामांकन के बाद कहा कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार कर लेगी और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *