Ranchi : झारखंड कैडर के 2010 बैच के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें BSF में DIG पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। गृह मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में बताया कि सक्षम प्राधिकारी ने सुरेंद्र कुमार झा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उन्हें BSF में रिक्त DIG पद पर तैनात किया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि सुरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे जल्द अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
सुरेंद्र कुमार झा झारखंड पुलिस के अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे राज्य में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी छवि एक सख्त व प्रभावी अधिकारी की रही है। BSF देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों में शामिल है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। ऐसे में DIG के रूप में सुरेंद्र कुमार झा की नई जिम्मेदारी को काफी अहम माना जा रहा है।
