धनबाद: धनबाद हाउसिंग क्लोनी में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया | इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला. पार्टी के महासचिव चंद्रेश शुक्ला ने कहा, “बीजेपी ने धनबाद के लोगों को पिछले दस सालों से विकास के नाम पर सिर्फ ठगा है | भाजपा कई प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, लेकिन वास्तविकता में कुछ भी कम नहीं किया गया” | उन्होंने बीजेपी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “उन्होंने ट्रेन से लेकर सब कुछ बेच दिया |
साथ ही कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई को भी ‘खरीद’ लिया |” जो भी “बीजेपी का विरोध करता है उस पर कैश कर दिया जाता है. इसके अलावा, चंद्रेश शुक्ला ने बीजेपी के विरुद्ध एक कड़ी का जिक्र किया, कहा, “बीजेपी का विकास केवल अपने लिए है, जनता के लिए नहीं | उनका विकास अंधविश्वास पर आधारित है |
