खगड़िया में भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रक की टक्कर से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

खगड़िया : जिले के पसराहा थाना इलाके में एनएच- 31 पर बारात से लौट रही एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर हो गई | इस हादसे में 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं | हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई | जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया | इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से साइड किया गया |

मामले को लेकर गोगरी के एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि पहले हादसे में घायल 4 लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया | शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *