राजधानी रांची के दूसरे सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी सदर में व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है | सभी विभागों के अलग विंग का विभाजित किया जा रहा है | ओपीडी से लेकर इनडोर तक डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है | साथ ही साथ में सदर में होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है | जहां पर डॉक्टर बैठ रहे है | ओपीडी के टाइम पर आप भी डॉक्टर से कंसल्टेशन कर सकते है | इसके अलावा कई डॉक्टरों से सदर हॉस्पिटल ने टाईअप भी किया है | जिसमें ओंकोलॉजी के डॉक्टर, नेफ्रोलॉजिस्ट, पेडियाट्रिशियन शामिल है | ये डॉक्टर रेगुलर विजिट कर रहे और मरीजों की सर्जरी भी की जा रही है | यहीं वजह है कि मरीजों की संख्या अचानक से सदर में बढ़ गई है | ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 1 हजार के लगभग है | इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है |

सदर हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ विमलेश सिंह का कहना है कि होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत तो हुई है | डॉक्टर भी बैठ रही है | मरीज भी आते है | फिलहाल हॉस्पिटल में दवाएं नहीं है | इसलिए लोगों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है | हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा सके | कम से कम इमरजेंसी वाली दवाएं मरीजों को हॉस्पिटल से ही मिल सकेगी |
