हैदराबाद : हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को गृह मंत्रालय ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी है | बता दें कि गृह मंत्रालय ने आईबी की धमकी की रिपोर्ट के आधार पर माधवी लता को सुरक्षा दी है | माधवी लता हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं | वाई-प्लस श्रेणी में सशस्त्र पुलिस के 11 कमांडो तैनात होते हैं, जिनमें से पांच स्थिर पुलिस कर्मी वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घरों और आसपास रहते हैं | इसके अलावा, 6 पीएसओ तीन शिफ्टों में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करते हैं |
