Hazaribagh : हजारीबाग में नाबालिग की हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट और डेथ रिव्यू रिपोर्ट पेश की। यह मामला पहले से ही हाईकोर्ट की निगरानी में चल रहा है। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जांच के दौरान जुटाए गए सभी अहम वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत में जमा कर दिए गए हैं। एफएसएल रिपोर्ट में घटनास्थल से मिले सबूतों की वैज्ञानिक जांच शामिल है, जबकि डेथ रिव्यू रिपोर्ट में मौत के कारणों को स्पष्ट किया गया है।
कोर्ट की सख्त निगरानी और कारवाही आगे बढ़ी|
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट लगातार जांच की निगरानी कर रहा है और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट भी मांग रहा है, ताकि जांच निष्पक्ष और सही दिशा में आगे बढ़ सके। रिपोर्ट पेश होने के बाद अब माना जा रहा है कि जांच प्रक्रिया में तेजी आ सकती है। अगली सुनवाई में कोर्ट इन रिपोर्टों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्देश दे सकता है।
