गोड्डा लोकसभा : बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने बाबा मंदिर में की पूजा, ट्रेन से जाएंगे नामांकन करने

देवघर : बीजेपी सांसद और गोड्डा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.  नामांकन दाखिल करने से पहले निशिकांत दुबे ने देवघर स्थित बाबा मंदिर में पूजा- अर्चना की. इसके बाद वो ट्रेन से गोड्डा जाएंगे और नामांकन दाखिल करेंगे.

नामांकन के दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित बीजेपी के सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. इस दौरान एक रोड-शो का भी आयोजन किया गया है.

नामांकन के बाद गोड्डा में एक विशाल चुनावी जनसभा का भी आयोजन किया गया है जिसमें बीजेपी के कई बड़े नेता सहित बीजेपी के समर्थन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेगें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *