शादी से लौट रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बच्चे की मौत, तीन घायल

Spread the love

रामगढ़: जिले के पतरातू रांची मुख्य मार्ग के पतरातू पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई | जिसके बाद टेंपो में सवार एक 5 वर्षीय बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | बच्चे की पहचान आयुष कुमार खूंटी निवासी के रूप में हुई है | वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए | घायलों में बुडमू निवासी जगमोहन महतो,खलारी निवासी अर्जुन महतो, पीटीपीएस निवासी अशोक कुमार है | घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया |

जानकारी के मुताबिक टेंपो में सवार लोग रजरप्पा में एक शादी में गए थे और वे लोग शादी से वापस टेंपो से बुढ़मू लौट रहे थे | वहीं सूचना के बाद पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सहित सशस्त्र बल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *