नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा | चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है |
बिहार के इन चार सीटों पर होगी वोटिंग
पहले चरण में बिहार के चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी | इन चारों सीटों में गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा शामिल है |
उत्तर प्रदेश के इन नौ सीटों पर होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश के 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इन नौ सीटों में रामपुर, मुरादाबाद, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नगीना, बिजनौर और पीलीभीत शामिल है | भाजपा ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को टिकट दिया है |
तमिलनाडु में सभी सीटों पर होगी वोटिंग
बता दें कि तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं | इन सभी सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होने वाली है | इन 39 सीटों में करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलादुथुराई, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी और तेनकासी सीट शामिल है |
मध्य प्रदेश में 6 सीटों पर होगी वोटिंग
मध्य प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इन 6 सीटों में जबलपुर, मंडला, सीधी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और शहडोल सीट शामिल है |
