झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: राजनाथ सिंह, पुष्कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान करेंगे कई जनसभाएं

रांची: परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए झारखंड दौरे पर भाजपा नेताओं का आना जारी है | आज यानी 26 सितंबर को जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद दौरे पर रहेंगे तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जामताड़ा में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे | इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान कई जनसभा को संबोधित करने वाले हैं | बता दें कि झारखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 सितंबर को धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे | इसी दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दोपहर 3 बजे गुमला के सिसई स्थित थाना मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करने वाले हैं | शिवराज सिंह चौहान शाम 5 बजे गुमला में आयोजित रोड शो में भी हिस्सा लेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *