Ranchi : राजधानी रांची में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार करमटोली निवासी 23 वर्षीय युवती ने 22 मई 2026 को लालपुर थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और वीडियो को जब्त कर लिया, ताकि पूरे मामले की सही तरीके से पड़ताल की जा सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाना में कांड संख्या 101/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 76, 78, 137(2) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत और मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।
आरोपी गिरफ्तार, यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल से जुड़ा हुआ था
लालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसे 22 मई को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस ने यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी है।
