जामताड़ा के मिहिजाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार|

Spread the love

Jamtara : जामताड़ा जिले के मिहिजाम में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप बिहार भेजी जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क की योजना पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान हटिया रोड पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच करने पर वहां से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर मौजूद पांच लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की यह खेप बिहार ले जाने की तैयारी थी, जहां अवैध शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने इस मामले में सेविक्की साव, मिथिलेश पासवान, संजय मालाकार, गोविंद मालाकार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अवैध शराब कारोबार में शामिल थे।

नेटवर्क की जांच में पुलिस जुटी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में इसे किसके पास पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय तो नहीं है। मिहिजाम पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और किसी भी कीमत पर ऐसे धंधों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस की सख्ती से यह साफ संकेत मिला है कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *