चम्पई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट से मिली इजाजत

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। हेमेंत सोरेन 5 फरवरी को होने वाले चम्पई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। रांची की पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। बता दें कि उन्हें 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। इस बीच विशेष पीएमएलए अदालत ने सुरक्षा कारणों से हेमंत सोरेन को रात में जेल में रहने की इजाजत नहीं दी।

One thought on “चम्पई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट से मिली इजाजत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *