झारखण्ड स्थापना की रजत जयंती के पावन अवसर पर“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज राँची जिले में विशाल जनसेवा शिविरों का आयोजन

◆ नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त शामिल हुए ◆राज्य सरकार की…

*मुख्यमंत्री सचिवालय**प्रेस विज्ञप्ति-586/2025**22 नवंबर 2025**झारखंड विधानसभा परिसर, रांची*=========================*★ झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के ऐतिहासिक समारोह में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन हुए सम्मिलित।*=========================*★ मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड की आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे बाबा शिबू सोरेन।*=========================*★ मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता।**_⦿ आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध_**_⦿ शहीद, पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों को मिला सम्मान_**_⦿ झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका “उड़ान” के 99वें एवं 100वें अंक का हुआ लोकार्पण_**_⦿ राज्य के खिलाड़ियों, छात्रों, साहित्यकारों और पूर्व विधायकों को किया गया सम्मानित_*झारखंड विधानसभा परिसर, रांची में आज झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त विधायकगणों, मंत्रिगणों, सांसदगणों, विधानसभा अध्यक्ष एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के सृजन के पीछे एक लम्बा संघर्ष, बलिदान और यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज की अमिट भूमिका रही है। राज्य को अलग दर्जा मिलने तक हमारे पूर्वजों और वीर शहीदों ने अनगिनत संघर्ष किए, जिनकी बदौलत आज झारखंड अपनी विशिष्ट पहचान के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों का यह सफर प्रदेश के लिए अनेक अनुभवों से भरा रहा है। हाल ही में झारखंड सरकार, झारखंड उच्च न्यायालय तथा अब झारखंड विधानसभा द्वारा रजत जयंती मनाना विकास पथ पर राज्य की निरंतरता का प्रतीक है। *_झारखंड की आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे बाबा शिबू सोरेन_*मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हमारे बीच झारखंड आंदोलन के पुरोधा, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राज्य की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड आंदोलन ने जनांदोलन का रूप लिया, जिसने अंततः राज्य के सृजन का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बाबा शिबू सोरेन जी न केवल हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि वे झारखंड की आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके आदर्श और योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।*_आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “राज्य के गठन के बाद गरीबी, कुपोषण तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई थी, किन्तु वर्तमान सरकार ने आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सुदृढ़ संकल्प लिया है। सेवा का अधिकार जैसे अभिनव कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की नीतियाँ सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाई जा रही हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम और क्षेत्र में न्याय, पारदर्शिता एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर नागरिक को संवैधानिक अधिकारों एवं सुविधाओं का सहज और प्रभावी लाभ मिल सके।”कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट माननीय विधायक के रूप में चयनित स.वि.स. श्री राज सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट विधायक का चयन सदन की गरिमा और जनप्रतिनिधि के अनुशासन व निष्ठा का प्रतीक है। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा कर्मियों के साथ ही देश की सीमा पर तथा नक्सल अभियान में शहीद हुए झारखंड राज्य के वीर पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों को स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्यों का जीवन परिचय ग्रंथ, “सदन संवाद” पुस्तक तथा विधानसभा की मासिक पत्रिका “उड़ान” के 99वें एवं 100वें अंक का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य के खिलाड़ियों, छात्रों, साहित्यकारों और पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया।इस समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी,संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष श्री नवीन जायसवाल, उत्कृष्ट विधायक श्री राज सिन्हा, प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा श्री माणिकलाल हेंब्रम समेत तमाम मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

DSPMU में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी|

Ranchi :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का विरोध तीसरे…

झारखंड में ठंड से राहत, 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी |

Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को थोड़ी…

कारीगरों से लेकर उद्यमियों तक,झारखंड सरकार की नई पहल भविष्य की ‘हस्त निर्मित इकॉनॉमी’ को देंगी गति

जनजातीय आभूषण को वैश्विक बाजार से जोड़ने की झारखंड सरकार की दूरदर्शी पहल हस्तशिल्प से मूल्य…

अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को झटका, टैरिफ को बताया अवैध, राष्ट्रपति का फूटा गुस्सा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत सहित कई देशों पर टैरिफ लगाये…

PM व उनकी दिवंगत मां पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, BJP का गांधी मैदान में मौन प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद थमने का…

वोटर अधिकार यात्रा का अंतिम दिन, सारण में अखिलेश-रोहिणी हुईं शामिल, तेजस्वी बोले – BJP घबराई हुई है

इंडि गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा सारण पहुंच गई है. आज यात्रा का आखिरी दिन है.…

रांची : आइसा ने विश्वविद्यालय विधेयक पर जताई चिंता

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के जैकब हॉल में झारखंड…

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झारखंड राय यूनिवर्सिटी में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पूरनचंद स्पोर्ट्स सेंटर (एक यूनिट ऑफ…

रांची में 37 गाड़ियों पर कार्रवाई, 5.22 लाख का जुर्माना वसूला

रांची जिला परिवहन विभाग ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया. लालगुटवा और पंडरा…

पुलिस मुख्यालय में आने-जाने वाले राजेश राम ने ओड़िशा के कारोबारी से ले लिया था 65 लाख

पुलिस मुख्यालय में अक्सर आने-जाने वाले राजेश राम के कारनामे अब एक-एक कर सामने आने लगे…

कुख्यात वैभव यादव को HC से बेल, 50 से ज्यादा केस में है आरोपी

झारखंड हाईकोर्ट ने लगभग 50 से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी कुख्यात वैभव यादव को बेल…

करम से पहले महिलाओं को मिलेगा तोहफा, मंईयां योजना की 13वीं किस्त होगी जारी

करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा. ‘मंईयां…

CBI कोर्ट से पूर्व मंत्री एनोस एक्का व रांची के पूर्व LRDC कार्तिक प्रभात दोषी करार

CNT एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद बिक्री के 15 साल पुराने मामले में रांची…

CBI कोर्ट से पूर्व मंत्री एनोस एक्का व रांची के पूर्व LRDC कार्तिक प्रभात दोषी करार

CNT एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद बिक्री के 15 साल पुराने मामले में रांची…

करेले से स्ट्रॉबेरी तक : ड्रिप सिंचाई बनी महिला किसानों के बदलाव की मिसाल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने वाली झिमड़ी परियोजना…

अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम, लोलार्क षष्ठी पर्व पर कविता पाठ का आयोजन

औघड़ भगवान राम आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम…

रांची के चुटिया में आपसी विवाद में युवक का गला काटा

चुटिया थाना क्षेत्र  स्थित पंचवटी चौक के पास एक युवक का गला चाकू से काटने की…

GST दर के स्लैब में बदलाव को लेकर 8 राज्यों की बैठक, राजस्व संरक्षण की मांग तेज

आगामी 3 और 4 सितम्बर को आयोजित होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक से पहले शुक्रवार…

सुधांशु कुमार शशि बने दुमका के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, अन्य जजों का भी तबादला

झारखंड हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के कई न्यायिक पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसकी नॉटिफिकेशन…

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, सीएम सोरेन पहुंचे अस्पताल

झारखंड विधानसभा में जारी मानसून पूरक सत्र के बीच राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ…

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, धुबरी जिले में गोली मारने का आदेश दुर्गा पूजा में भी जारी रहेगा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कल भी हमने 26 बांग्लादेशियों को राज्य…

अमेरिकी टैरिफ का असर, शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 657 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 657 अंकों की…

राहुल गांधी का आरोप, भाजपा ने लोस व हरियाणा चुनाव वोट चोरी से जीते, जल्द पेश करेंगे सबूत

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में एक जनसभा को…

मांडू विधायक अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे

 झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है. सदन के बाहर मांडू विधायक…

मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट…

सदन शुरू होते सत्ता पक्ष व विपक्ष का वेल में हंगामा, कार्यावाही 12 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर सदन…

CID ने किया 2.98 करोड़ ठगी में शामिल दो साइबर अपराधियों को अरेस्ट

Ranchi: सीआईडी ने 2.98 करोड़ ठगी में शामिल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें गुजरात…

हजारीबाग भूमि घोटाला में रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा गिरफ्तार

हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी, हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. वह रांची…