DSPMU में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी|

Spread the love

Ranchi :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का विरोध तीसरे दिन भी जारी। आदिवासी छात्र संघ और अन्य छात्र संगठन ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कक्षाओं में प्रवेश रोक दिया है। छात्रों का आरोप है कि फीस वृद्धि के खिलाफ पिछले कई महीनों से चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इसके कारण विश्वविद्यालय में न केवल छात्र बल्कि शिक्षक भी प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। आंदोलन जारी रहने का चेतावनी देते हुए छात्रों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, वे इस आंदोलन को जारी रखेंगे।

इस विरोध के कारण विश्वविद्यालय का शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित हो चुका है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *