राहुल गांधी का आरएसएस पर हमला, बोले- भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती

Spread the love

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस पर हमला करते हुए आज कहा कि उनकी सोच नफरती है और वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को मिटा या हरा नहीं सकती।

श्री गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गांधी जी के विचारों के प्रसार के लिए बने ‘सर्व सेवा संघ’ में जाकर वहां लोगों से बात की, जहां उन्हें बताया गया कि गांधी जी के विचारों को रौंदने के लिए बुलडोजर चलाकर सर्व सेवा संघ में रखी बापू की किताबों और तस्वीरों को कैसे बाहर फेंका गया है।

श्री गांधी ने बताया, “आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस ‘सर्व सेवा संघ’ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार के नफरती बुलडोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया।”

उन्होंने कहा, “लेकिन वे भूल गए कि ‘गांधी’ एक सोच हैं और सामाजिक न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *