रांची में फिर चला निगम का बुलडोजर, न्यूक्लियस मॉल के आसपास हटाया गया अतिक्रमण

Spread the love

रांची नगर निगम ने आज अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की. यह अभियान न्यूक्लियस मॉल के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया.नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया. कार्रवाई के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को तोड़ा गया. कई दुकानों के बाहर निकले हिस्सों को भी तोड़ा गया. वहीं फुटपाथ और सड़क घेरकर लगाए गए ठेले-पटरी और अन्य अतिक्रमणों को भी हटा दिया गया.

अभियान में निगम ने अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया और मौके पर मौजूद टीम ने लोगों को चेतावनी भी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी.नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मकसद शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम हो. निगम ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *