होटलों और ढाबों में अवैध शराब की बिक्री, SDM की छापेमारी में 5 गिरफ्तार

Spread the love

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन के नेतृत्व में राजधनवार थाना क्षेत्र व घोरथम्बा ओपी अंतर्गत विभिन्न ढाबों और लाइन होटलों में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब और बीयर की दर्जनों बोतलें जब्त की गईं। मौके से ढाबा और होटल संचालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन और स्थानीय पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *