ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी रैकेट का रांची पुलिस ने किया पर्दाफाश

Spread the love

वरीय अधीक्षक महोदय को गुप्त सूचना मिली की बरियातु हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2, Q.No. 3K/18 में कुछ लोग रुके हुए है जो ऑनलाईन गैमिंग एवं अवैध काम को अंजाम दे रहे है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर, राँची एवं पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी बरियातु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा बरियातु हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2, Q.No. 3K/18 के पास पहुँचकर विधिवत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ छापमारी की गई। छापामारी के क्रम में उक्त मकान में 14 लड़के के पास 5 लैपटॉप, 17 मोबाईल एवं 90 विभिन्न बैंक के ए.टी.एम. कार्ड बरामद हुआ। पुछताछ के क्रम में इनलोगों ने बताया कि ये लोग एक महिना से इस मकान में है और ऑनलाईन गैमिंग करवाते है। इनलोगों का कुछ आदमी जो बाहर से गाईड करता है और कभी कभी आता था। उक्त लड़कों को 15 से 20 हजार रुपया महिना मिलता था। संगठित होकर अवैध जुआ ऑनलाईन गैमिंग करवाने के विरुद्ध बरियातु थाना कांड सं० -177/2025, दिनांक 18.07.2025, धारा 319 (2)/318 (4)/111(3) (4)/12 (5) बी.एन.एस. एवं 3/4/13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1869 अंकित किया गया। कांड में अन्य बिन्दुओं पर भी अनुसंधान की जा रही है।

बरामद –

  1. लैपटॉप – 05
  2. मोबाईल – 17
  3. ए.टी.एम. कार्ड 90 (विभिन्न बैंको का)

गिरफ्तारीः-

प्राथमिकी अभियुक्त 1. केशव कुमार उम्र 19 वर्ष, पता भाव छपरा, मीना पुर, जिला गुज्जफर पुर, बिहार, 2. आलोक बलजीत उम्र 20, पता काश नगर लोगमान्य टोला, जिला सहरसा, बिहार, 3. समीत कुमार उम्र 21 वर्ष, पता पहाड़ पुर शिवहर, 4. दिलीप कुमार उम्र 27 वर्ष, पता महारस जिला सहरसा, 5. लव कुमार उम्र 24 वर्ष, पता बिकोठी मंडल, जिला पुर्णिया, 6. नितीश कुमार उम्र 19, पता झोवाडीह, पुर्णिया, 7. अंजन कुमार उम्र 23, पत्ता झोवाडीह पुर्णिया, 8. सुबोध कुमार उम्र 25 वर्ष, पता- हड़गडिया सुपौल, 9. कृष्ण कुमार उम्र 19, पता जमुनिया सहरसा, 10. साजन कुमार उम्र- 19. झोवाडीह पुर्णिया, 11. अरुष यादव उम्र 25 वर्ष, पता करजाइन जिला सुपौल, 12. पंकज कुमार उम्र 21 वर्ष, पता महारस जिला सहरसा, 13. विवेक कुमार उम्र 22 वर्ष, पता-विजय पुर, सहरसा, 14. रौशन कुमार उम्र 28 वर्ष, पत्ता नन्दना मुज्जफरपुर,

टीम सदस्यः-

  1. पुलिस उपाधीक्षक सदर, राँची।
  2. पुलिस उपाधीक सह थाना प्रभारी बरियातु, राँची।
  3. पु०अ०नि० बरियातु – विश्वाजीत कुमार
  4. पु०अ०नि० बरियातु – भानु कुमार भारती
  5. पु०अ०नि० बरियातु – जॉयदीप बोष
  6. पु०अ०नि० सुबोध कुमार
  7. ह0-31 रविन्द्र पासवान
  8. आरक्षी – 1391 अजीत कुमार सिंह
  9. आरक्षी 941 भोला भगत
  10. आरक्षी 3672 प्रमोद डुंगडुंग
  11. आरक्षी 1630 सुशील उरांव
  12. आरक्षी 3653 सुनिल कच्छप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *