Ranchi : रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है | मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की रात घटी है | इस घटना में जीतेन्द्र कुमार नाम के व्यक्ति को गोली लगी है | वह इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंस (IHS) कांके में कर्मचारी है | जिसे वहीं रहने वाले प्रभात सिंह ने अपने पिस्टल से कमर में गोली मार दी है | घटना के बाद जीतेन्द्र कुमार को रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है |
