Fire in Noida : नोएडा के बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत

Spread the love

Fire in Noida : आज 30 अक्टूबर को तड़के नोएडा के सेक्टर-74 में स्थित एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया | आग की लपटें और धुआं आसमान में फैल गया, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया |

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-113 के अंतर्गत लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं | अधिकारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान इलेक्ट्रिशियन प्रवेन्द्र की मौत हो गई |

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डीसीपी नोएडा, सीएफओ गौतमबुद्धनगर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है | आग के कारणों की जांच की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *