चक्रवाती तूफान दाना का झारखंड पर प्रभाव, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Spread the love

रांची: अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण चक्रवात तूफान “दाना” का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में भी देखने को मिल रहा है | चक्रवात का प्रभाव रांची और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में विशेष रूप से नजर आ रहा है |

कोल्हान के जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और वहां सभी स्कूल आज बंद रखे गए हैं | मौसम विभाग, रांची के अनुसार, राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में तेज बारिश और आंधी के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है | इन जिलों के लोगों को सावधान रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है | रांची सहित अन्य 10 जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है | गुमला, लोहरदगा, खुंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, और गिरिडीह में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है |

मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 अक्टूबर को दाना का अधिकतम प्रभाव दिखेगा, जो 26-27 अक्टूबर तक कमजोर होता जाएगा | 28 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा और स्थिति सामान्य होने की संभावना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *