चतरा : चतरा विधानसभा सीट के लिए एनडीए के घटक दल लोजपा (आर) ने पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है | पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपा | जनार्दन पासवान 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे |
जनार्दन पासवान का राजनीतिक सफर
जनार्दन पासवान चतरा से दो बार विधायक रह चुके हैं | 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था | इस बार भी वे भाजपा से टिकट के लिए प्रयासरत थे, लेकिन चतरा सीट लोजपा के खाते में चली गई | इसके बाद उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर लोजपा (आर) में शामिल होने का फैसला किया |
