झारखंड से लेकर बंगाल, ओडिशा में होगी भारी बारिश

रांची: बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान बन रहा है, जो 23 अक्टूबर तक पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना है | मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा, जिससे कई इलाकों में जोरदार बारिश की उम्मीद है | विशेष रूप से, झारखंड में भी इसके प्रभाव दिख सकते हैं | मौसम विभाग ने बताया कि 32 अक्टूबर से झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में मौसम में परिवर्तन होगा | बादलों की मौजूदगी और बारिश बारिश की संभावना जताई गई है | आपको बता दें कि 24 और 25 अक्टूबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है |

ठंड की दस्तक

मानसून की वापसी के बाद, रांची समेत विभिन्न जिलों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है | सुबह और शाम के समय तापमान में कमी देखी जा रही है | मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के दौरान बारिश की संभावना के कारण सर्दी बढ़ सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *