रांची : झामुमो ने 33 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन प्रमुख रूप से शामिल हैं | झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने यह सूची निर्वाचन आयोग झारखंड को सौंपी है |
सूची में अन्य प्रमुख नाम
इस सूची में नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं | ये स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वायु, सड़क, और रेल मार्ग से अपनी चुनावी यात्राएं करेंगे | इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में पार्टी की मौजूदगी को बढ़ाना है |

