दिल्ली में ड्रग फैक्ट्री का खुलासा, 4 करोड़ से ज्यादा के नशीले सामान बरामद, मालिक समेत 6 गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है | इस ऑपरेशन में 18 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया है, जिसके साथ फैक्ट्री के मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है |

1.17 करोड़ से ज्यादा कैश भी पकड़ाया

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपये नकद भी बरामद किए. साथ ही ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी जब्त की गई | अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कुल कीमत लगभग 4.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है | इस कार्रवाई ने दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक नई गति दी है और पुलिस अब इस रैकेट के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *