रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं | वे 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन करेंगे | भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि अमित शाह रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेंगे और अगले दिन सुबह 11:30 बजे भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे |