फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, पिता-भाई और गर्लफ्रेंड पर लगाया ये आरोप

Spread the love

पटना: बिहार के पटना में 28 साल का एक युवक फेसबुक पर लाइव आता है और गंगा में छलांग लगा देता है. लाइव वीडियो में युवक ने अपने पिता, भाई और प्रेमिका को इसका जिम्मेदार ठहराया है. बता दे कि यह घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर हुई. घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट का है. यहां 28 साल के अमित कुमार यादव नाम के युवक ने पहले फेसबुक पर लाइव किया. इसके बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी. वीडियो में युवक ने कई लोगों के नाम लिए और प्रॉपर्टी में हिस्से जैसी बातों का भी जिक्र किया. इसी के साथ पिता और भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं एक महिला पर परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया. वीडियो में युवक कहता है कि गंगा मइया मुझे बुला रही हैं. ठीक है, जा रहे हैं गाइज. इसके बाद वह छलांग लगा देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *