ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

Spread the love

छपरा: बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई तथा ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति गिर कर घायल हो गया. राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि छपरा-सिवान रेलखंड के छपरा जंक्शन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी चंद्रमा चौधरी का पुत्र विशाल कुमार चौधरी रेल लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया,जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *