बेतिया : बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गयी | पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि भिरभिरिया चकरसन के पास सोमवार की देर रात मेला देखकर लौट रहे दो व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई | मृत व्यक्ति की पहचान मानपुर थाना के भीरभीरीया निवासी शतन राम (50) एंव जोखन राम (60) के रूप में हुई है |
