17वें दिन पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन,उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 मजदूर .!!

Spread the love

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों अब बाहर आ गए हैं, सुरंग के पास ही एक अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया गया। जहां पर टनल से निकालने के तुरंत बाद मजदूरों की जांच की जा रही है। टनल के पास कई एंबुलेंस भी है, जो मजदूरों को वहां से लेकर अस्पताल जा रही है। एक स्थानीय अस्पताल को भी मजदूरों के लिए तैयार करके रखा गया है। चिकित्सा सेवाओं को लेकर ऋषिकेश एम्स अलर्ट मोड पर है। ट्रॉमा सेंटर सहित 41 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। हृदय एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ सहित ट्रॉमा सर्जन, डॉक्टरों की एक टीम भी अलर्ट मोड मे है। गंभीर हालत वाले श्रमिकों को हेलीकॉप्टर, हवाई मार्ग से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *