आंदोलनकारियों का जत्था रांची पहुंचा, 24 को संकल्प सभा

रांची- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रांची के मोरहाबाद मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झारखंड आंदोलनकारी गण अपने अधिकारों एवं झारखंड अलग राज्य के मूल्यों की रक्षा का संकल्प सभा में भाग लेंने के लिए आज से ही रांची पहुंचने लगे हैं. आज पहुंचने वाले आंदोलनकारियों को डोरंडा स्थित कार्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबकि अलग-अलग प्रमंडल से जत्था बनाकर आने वाले आंदोलनकारी गण 24 अगस्त को अहले सुबह 4:00 से पूर्वाहन 11:00 तक कार्यक्रम स्थल बापू वाटिका पहुंच जाएंगे। आंदोलनकारी स्वयं कार्यक्रम एवं व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। झारखंड आंदोलनकारी अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का आवाज बनेंगे |
उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी। उन्होंने बताया कि संकल्प सभा में हजारों हजार की संख्या में आंदोलनकारी गण अपने परंपरागत अस्त्र शस्त्र ,वाद्य यंत्र एवं पारंपरिक वेशभूषा में आएंगे। आज झारखंडियों एवं आंदोलनकारी के समक्ष अलग पहचान के ही संकट नहीं बल्कि रोजी रोजगार नियोजन, सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु. एवं जेल जाने की बाध्यता को समाप्त सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष तेज करना है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी आज सरकार के समक्ष अपनी मांगों को एवं अलग राज्य के मूल्यों को स्थापित करने के लिए बाध्य हुए हैं राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में आंदोलनकारी को पेंशन देने का वादा किया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है और आज आंदोलनकारी एक आंदोलन के लिए बात हुई हैं 24 को आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा की गूंज पूरे राज्य में गूंजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *