सिरसा में डेरे की जमीन को लेकर दो ग्रुप में झड़प: फायरिंग में 6 घायल

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में नामधारी डेरे की जमीन को लेकर 2 ग्रुपों में हिंसक झड़प हो गई |  दोनों के बीच गोलियां चलीं, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तो उन पर भी गोलियां चला दी गई | यह देख पहले पुलिस वाले जान बचाने के लिए भागे | इसके बाद आंसू गैस के गोले छोडक़र भीड़ को वहां से खदेड़ा | हिंसक झड़प के बाद स्क्क विक्रांत भूषण पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे | तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जीवन नगर एरिया में पुलिस फोर्स तैनात की गई है | घायलों को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है |

डेरे की जगह पर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई है | पुलिस को शक है कि हमलावर अभी भी हथियार लेकर खेतों में छुपे हुए हैं | गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने बताया नामधारी सिख समुदाय में दो धाम हैं | एक धाम लुधियाना में श्री भैणी साहिब है, जिसका प्रबंधन सतगुरु उदय सिंह करते हैं | दूसरा धाम रानियां के जीवन नगर में है, इस डेरे का प्रबंधन उदय सिंह के भाई ठाकुर दलीप सिंह करते हैं | आज सुबह सतगुरु उदय सिंह के अनुयायी डेरा जीवन नगर से सटी 12 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए थे | जमीन श्री जीवन नगर नामधारी धाम से सटी है | दलीप सिंह के अनुयायी मिट्ठू सिंह का दावा है कि यह जमीन उनकी है |

पुलिस पर किया गोली से हमला

कब्जा लेने की कोशिश का पता चलते ही दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया | जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया | मिट्‌ठू सिंह ने कहा कि सतगुरु उदय सिंह के करीब 250 अनुयायी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे | इसके बाद अनुयायियों ने डेरे पर हमला कर दिया | चश्मदीदों के मुताबिक इसके बाद दोनों ग्रुपों के समर्थक आमने-सामने हो गए | उनके बीच फायरिंग शुरू हो गई | जिसमें 6 लोगों को गोली लग गई | माहौल इस कदर खराब हो गया कि वहां चीख पुकार मच गया | इसका पता चलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची | पुलिस के आने तक भी वहां दोनों पक्षों में गोलियां चल रहीं थी | पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके ऊपर भी फायरिंग कर दी गई | इस दौरान पुलिस वालों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा |

हालांकि इसके बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे | इसके बाद एसपी विक्रांत भूषण भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया | जीवन नगर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है | वहीं अभी तक इस मामले में किसी के मरने की सूचना नहीं है लेकिन जिन 6 लोगों को गोली लगी है, वह गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों ने 4 लोगों को सिविल अस्पताल सिरसा से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है. वहीं, 2 लोगों का सिरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *