जमुई में 25 लाख रुपये की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जमुई: बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को ट्रक पर लदी 247 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया | उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने यहां बताया कि पूरे बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है | इसी अभियान के दौरान सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चौक के समीप नाकेबंदी कर झारखंड से आ रही गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी | इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी | तलाशी के दौरान ट्रक में आटा और मुर्गी के दाने के बोरे के बीच में रखी 247 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी | शराब की खेप को मुंगेर ले जाया जा रहा था | बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रूपये है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *