पहले पत्नी की हथौड़े से कर दी ह’त्या, फिर झुल गया फंदे से

Spread the love

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के चिंतामण थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | पुलिस सूत्रों के अनुसार चिंतामण थाना क्षेत्र स्थित लेकोड़ा गांव में कल देर रात्रि अर्जुन मोंगिया ने अपनी पत्नी धापू बाई की हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी और इसके बाद उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | वहीं पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होना बताया गया है !  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *