घर में सो रहा था परिवार, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, चार झुलसे

Spread the love

पटना : बेगूसराय में घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है | इस घटना में पति-पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए है | पिता और पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि मां और बेटे की हालत स्थिर है | घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है | घटना बलिया थाना क्षेत्र के सतीचौरा गांव की है | बता दें कि मो सत्तार अपने बेटे के साथ घर के आंगन के बरामदे पर सो रहे थे | वहीं उनकी पत्नी और बेटी घर के अंदर सो रही थीं | इस दौरान देर रात करीब 2 बजे असामाजिक तत्वों ने पहले घर के अंदर पेट्रोल फेंका | इसके बाद डंडे में कपड़ा लपेट कर घर के अंदर फेंक दिया, जिससे आग लग गई | इस घटना में मो साबिर और उनका 22 वर्षीय बेटा मो अरमान जलने लगे | अंदर सो रही मोहम्मद साबिर की पत्नी मोबिन खातून और बेटी करीना खातून उन्हें बचाने आईं, लेकिन वे भी आग की चपेट में आ गए | शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे | किसी तरह आग को बुझाया गया | घटना की जानकारी मिलने के बाद बलिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है | वहीं घटनास्थल से लकड़ी का टार्च और लाइटर भी बरामद किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *