रोहतास में दो युवकों की गोली मारकर ह’त्या, तीन खोखा बरामद

Spread the love

सासाराम : बिहार में रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर करियवा बाल नहर पुल के समीप से दो युवकों का शव बरामद किया गया है. दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गयी है. मौके से तीन खोखा और एक बाइक बरामद की गयी है. मृतक युवकों की उम्र करीब 30 वर्ष है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. वहीं, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मौके से बरामद बाइक बक्सर जिला का है जो किसी महिला के नाम से रजिस्टर्ड है. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों के पहचान की कोशिश में जुटी हुई है. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया है. बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि बताया कि प्रथम द्रष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों को यहां पर लाकर मारा गया है. पुलिस दोनों शव की पहचान करने में जुटी हुई है. मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *