बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान शहीद

Spread the love

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इसकी चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए हैं, इसके साथ ही 4 जवान जख्मी भी हुए हैं. घायल जवानों का जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है. जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन से लौटते वक्त पाइप बम में ब्लास्ट किया गया. एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *